{"_id":"69a293bafc9aa971ee061c8b","slug":"video-video-lkhanauu-ma-matayara-caraha-ka-pasa-mabil-thakana-ka-shatara-taugdhakara-lkha-ka-cara-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में मटियारी चौराहे के पास मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में मटियारी चौराहे के पास मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी
चिनहट मटियारी चौराहा स्थित पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर शशि मोबाइल शॉप में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
शनिवार तड़के करीब पांच बजे की बताई जा रही है। सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का टूटा शटर देखा तो मामले की जानकारी दुकानदार को दी। सूचना पर पहुंचे पीड़ित शशि ने देखा कि दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का माल गायब था।
दुकानदार के अनुसार करीब तीन लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी हो गया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसता और सामान समेटता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।