{"_id":"670cdc737f3f4de5d6079367","slug":"video-adc-una-administered-oath-to-officers-on-world-standards-day","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एडीसी ऊना ने विश्व मानक दिवस पर अधिकारियों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एडीसी ऊना ने विश्व मानक दिवस पर अधिकारियों को दिलाई शपथ
विश्व मानक दिवस के अवसर पर सोमवार को मिनी सचिवालय ऊना में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के मानकों की अनुपालना करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एडीसी ने मानकीकरण के महत्त्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस दिवस का उद्देश्य उपभोक्ताओं, नियामकों और उद्योग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था में मानकीकरण की भूमिका के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि मानक केवल उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक नहीं होते, बल्कि वैश्विक व्यापार को भी सरल और सुरक्षित बनाते हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने दैनिक जीवन में गुणवत्तायुक्त और मानकीकरण के अनुरूप उत्पादों का उपयोग करें और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक लोग मानकों के महत्त्व को समझ सकें और इसका लाभ उठा सकें। विश्व मानक दिवस हर वर्ष 14 अक्तूबर को मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य मानकों के महत्व को उजागर करने के साथ ही, मानक बनाने वाली संस्थाओं की भूमिका को उजागर करना है। इस दौरान सहायक आयुक्त विरेंद्र शर्मा, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।