{"_id":"69b0207b87c0e383d900df44","slug":"video-amb-leopard-attacks-goat-enclosure-kills-eight-lambs-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंब: बकरियों बाड़े पर तेंदुए का हमला, आठ मेमनों को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंब: बकरियों बाड़े पर तेंदुए का हमला, आठ मेमनों को मार डाला
बीजापुर में तेंदुए ने गद्दियों के डेरे पर हमला करके आठ मेमनों को मार डाला और तीन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब पशुपालक अपनी बड़ी बकरियों को चराने के लिए बाहर गए थे और छोटे मेमनों को डेरे के भीतर बने बाड़े में बंद कर रखा था। पालमपुर के रोमेहड़ निवासी मिलाप चंद ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही यहां अपना डेरा लगाया था। मंगलवार सुबह करीब दस बजे जब वह अपनी बकरियां चराने जंगल गए थे, तब पीछे से तेंदुए ने बाड़े पर धावा बोल दिया। लौटने पर उन्होंने देखा कि पांच मेमने मृत पड़े थे और तीन बुरी तरह जख्मी थे, जबकि तीन अन्य मेमने गायब पाए गए। मिलाप चंद के अनुसार इस हमले में उन्हें लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।