{"_id":"68d50b8288e315830c0c1085","slug":"video-amb-road-turns-into-swamp-in-chhama-village-villagers-troubled-watch-video-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंब: छमा गांव में दलदल बनी सड़क, ग्रामीण परेशान, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंब: छमा गांव में दलदल बनी सड़क, ग्रामीण परेशान, देखें वीडियो
उपमंडल अंब की स्तोथर पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव छमा के लोग इन दिनों भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। भैरा से स्तोथर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर दलदल और कीचड़ के कारण ग्रामीणों का आना-जाना दूभर हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि भारी बरसात के चलते सड़क किनारे बनी नालियां कीचड़ से भर चुकी हैं। पानी बीच सड़क पर इकट्ठा हो गया है जिससे जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे न सिर्फ पैदल चलना मुश्किल हो गया है, बल्कि वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण परमला देवी, राज कुमार, रणजीत सिंह, रजनी शर्मा का आरोप है कि बरसात से यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक किसी भी विभाग ने इसकी सुध नहीं ली।
ग्राम पंचायत स्तोथर के प्रधान मोहिंदर सिंह ने बताया कि हालात को देखते हुए सड़क की मरम्मत के लिए जेसीबी मशीन भेजी गई थी, लेकिन भारी दलदल के कारण जेसीबी वहां तक नहीं पहुंच सकी। उन्होंने कहा कि अब मौसम साफ है और एक-दो दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।