{"_id":"6a294e92672966b0ea05d55e","slug":"video-anusuya-rani-elected-president-of-nagar-panchayat-amb-in-a-close-contest-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: दिलचस्प मुकाबले में अनुसूया रानी बनीं नगर पंचायत अंब की अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: दिलचस्प मुकाबले में अनुसूया रानी बनीं नगर पंचायत अंब की अध्यक्ष
नगर पंचायत अंब के अध्यक्ष पद के चुनाव में एक बार फिर बेहद दिलचस्प और रोमांचक मोड़ देखने को मिला। नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो से पार्षद चुनी गईं अनुसूया रानी ने अब नौ में से पांच पार्षदों का समर्थन हासिल कर नगर पंचायत अंब की अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है और क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहरा दिया है। गौरतलब है कि 17 मई को हुए नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 2 से अनुसूया रानी और उनके पुरुष प्रतिद्वंद्वी के बीच मुकाबला बेहद कड़ा रहा था। उस समय दोनों ही प्रत्याशियों को बराबर 268-268 वोट मिले थे, जिसके बाद पर्ची प्रणाली के जरिये भाग्य का फैसला हुआ था और अनुसूया रानी पर्ची से चुनकर पार्षद बनी थीं। इसके बाद बुधवार, 10 जून को नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों की पहली आधिकारिक बैठक बुलाई गई, जिसमें सभी नौ पार्षद मौजूद रहे। इस बैठक के दौरान अध्यक्ष पद के चुनाव में अनुसूया रानी को पांच पार्षदों का बहुमत और समर्थन प्राप्त हुआ, जिससे उनकी अध्यक्ष पद पर ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया। जीत की घोषणा के बाद जैसे ही अनुसूया रानी एसडीएम कार्यालय से बाहर निकलीं, वहां एकत्रित लोगों और समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिवादन किया। इस भावुक क्षण में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघव ठाकुर ने माता अनुसूया रानी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस पूरे चुनाव में अनुसूया रानी की उम्मीदवारी के साथ जहां कांग्रेस पार्टी की साख जुड़ी थी, वहीं युवा नेता राघव ठाकुर का क्षेत्र में निजी रसूख भी दांव पर लगा हुआ था। माता के अध्यक्ष चुने जाने की खुशी में राघव ठाकुर अपने आंसू नहीं रोक पाए और भावुक हो गए। अनुसूया रानी की इस जीत से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह की लहर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।