Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Madhya Pradesh Assembly Speaker Narendra Singh Tomar, accompanied by his family, paid obeisance at the Maa Chintpurni shrine.
{"_id":"6a294e975006e9b08c0b68e8","slug":"video-madhya-pradesh-assembly-speaker-narendra-singh-tomar-accompanied-by-his-family-paid-obeisance-at-the-maa-chintpurni-shrine-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने परिवार सहित मां चिंतपूर्णी दरबार में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने परिवार सहित मां चिंतपूर्णी दरबार में टेका माथा
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में बुधवार को मध्य प्रदेश विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने परिवार सहित मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेककर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने श्रद्धाभाव के साथ मां चिंतपूर्णी के दर्शन किए और प्रदेश तथा देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर के पुजारी नभ कालिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनकी विशेष पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर भी मौजूद रहे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया तथा मंदिर की धार्मिक परंपराओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। दर्शन-पूजन के पश्चात नरेंद्र सिंह तोमर ने मां चिंतपूर्णी के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ। मंदिर में उनके आगमन के दौरान श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।