{"_id":"6a6b1029a9e738c0e60a18bd","slug":"video-basal-school-kutlehar-anti-chitta-awareness-rally-vivek-sharma-una-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: बसाल स्कूल से चिट्टा विरोधी जागरूकता रैली को विधायक विवेक शर्मा ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: बसाल स्कूल से चिट्टा विरोधी जागरूकता रैली को विधायक विवेक शर्मा ने दिखाई हरी झंडी
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:19 PM IST
Link Copied
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बसाल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से गुरुवार को चिट्ठा नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को विधायक विवेक शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा चलाए जा रहे हिमाचल चिट्ठा नशा मुक्त अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया।
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक भागीदारी से ही इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार, गांव और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि यदि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी तो प्रदेश का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल होगा। विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी विद्यालय, सरकारी एवं निजी कर्मचारी, धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक संस्थाओं को इस अभियान से जुड़कर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने चिट्ठा विरोधी जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विवेक मिंका, जिला परिषद सदस्य सुमित शर्मा, एसएमसी प्रबंधन समिति के सदस्य, स्कूल स्टाफ, अभिभावक तथा पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।