{"_id":"678b752f28b12d3458039bdd","slug":"video-bjp-protested-against-inclusion-of-panchayats-from-kutlahar-assembly-constituency-in-mc-una","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से पंचायतों को एमसी ऊना में शामिल करने का भाजपा ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से पंचायतों को एमसी ऊना में शामिल करने का भाजपा ने जताया विरोध
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से छह पंचायत प्रतिनिधियों के विरोध के बावजूद भी नगर निगम ऊना में शामिल करने के फैसले का भाजपा ने कड़े शब्दों में एतराज जताया है। पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने ऊना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार का जन विरोधी निर्णय है और इसके खिलाफ जल्द ही भाजपा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके आगामी रणनीति तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि ऊना जिला में अवैध खनन जोरों पर है। इसके अलावा सरकार झूठ प्रलोभन और जनता को ठग कर सत्ता सीन हुई है। जिन गारंटियों के सहारे सत्ता हासिल की है, वर्तमान में किसी भी गारंटी का आम जनता को कोई फायदा नहीं हो रहा है। महिलाएं 1500 के नाम पर ठगी का शिकार होकर रह गई है। दूसरी ओर ठेकेदारों को विकास कार्य करवाने के नाम पर पैसे नहीं मिल रहे हैं। 1
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।