{"_id":"69997982f96c4df87b06059b","slug":"video-chaudhary-hospital-inaugurated-again-in-dilwan-now-providing-24-hour-health-services-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिलवां में चौधरी अस्पताल का फिर हुआ उद्घाटन, अब 24 घंटे मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलवां में चौधरी अस्पताल का फिर हुआ उद्घाटन, अब 24 घंटे मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
उपमंडल अंब के तहत बडूही क्षेत्र से सटे दिलवां में स्थित चौधरी अस्पताल का शनिवार को फिर से उद्घाटन चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की ओर से किया गया। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि सेवा लिवासा ग्रुप द्वारा अस्पताल का संचालन संभालने से क्षेत्रवासियों को आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार और समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए, और चौधरी अस्पताल का पुनः संचालन इसी दिशा में एक ठोस कदम है। इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 से अधिक लोगों ने भाग लेकर अपनी जांच करवाई। शिविर में सामान्य रोगों की जांच, विशेषज्ञ परामर्श तथा आवश्यक दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि अब चौधरी अस्पताल 24 घंटे सेवाएं प्रदान करेगा, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में भी मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी सतीश शर्मा, राकेश शर्मा, दिल मोहम्मद तथा चौधरी अस्पताल की ओर से डॉ. रिंकू सिंघला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
चौधरी अस्पताल के पुनः खुलने से बडूही क्षेत्र की कई पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।