Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : Congress Seva Dal national coordinator Vijay Dogra said BJP Operation Lotus has completely failed
{"_id":"6695056025923227d608f723","slug":"video-congress-seva-dal-national-coordinator-vijay-dogra-said-bjp-operation-lotus-has-completely-failed","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय समन्वयक विजय डोगरा बोले- भाजपा का ऑपरेशन लोटस पूरी तरह से विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय समन्वयक विजय डोगरा बोले- भाजपा का ऑपरेशन लोटस पूरी तरह से विफल
प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता और कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय समन्वयक विजय डोगरा ने कहा कि हिमाचल में भाजपा का ऑपरेशन लोटस पूरी तरह से विफल रहा है और जो प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया है। उस पर भी पूरी तरह से विराम लग गया है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में देश में भाजपा के खिलाफ लोगों में रोष है। लोक निर्माण विभाग विश्राम में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सात राज्यों की 13 विधानसभा क्षेत्र में 10 पर इंडिया की जीत दर्ज हुई है और जो देश की जनता ने जनादेश दिया है। उसको देखकर भाजपा की जमीन खिसक गई है। देश के प्रधानमंत्री महंगाई बेरोजगारी पर मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है, जबकि विपक्ष के नेता राहुल गांधी देश की जनता की मांगों की लड़ाई हर मुद्दे पर लड़ रहे हैं। कहा कि वर्तमान में भाजपा का संगठन भी खिसकता नजर आ रहा है और जो हाल ही में विधानसभा उपचुनावों के नतीजे आए हैं ।उसमें तीन में से दो पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है और एक सीट पर कांग्रेस हारी है। हार के कारणों पर मंथन किया जाएगा और संगठन को चुस्त दुरुस्त किया जाएगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस के 40 विधायक थे और अब उप चुनाव के बाद भी विधायकों की संख्या 40 हुई है। कहा कि भाजपा बौखलाहट में है और विपक्ष के नेता आए दिन बेतुकी बयान बाजी करके प्रदेश की जनता को बहलाने का विफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने ही 125 यूनिट फ्री देना शुरू किया था और कांग्रेस ने 300 यूनिट देने का फैसला लिया था और हाल ही में इसके बारे में प्रदेश सरकार ने जो नीति बनकर फैसला किया है। उसका स्वागत किया जाता है। इससे प्रदेश की आर्थिक की सुदृढ़ होगी और जो धनवान लोग हैं उनकी सब्सिडी बंद होगी। इसे प्रदेश की आर्थिक की सुदृढ़ होने से विकास कार्य को और मजबूती मिलेगी। 4 जून को लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के परिणाम घोषित होने थे और नीट की परीक्षा का परिणाम 14 जून की बजाय पहले ही घोषित कर दिया गया और देश की जनता का ध्यान बांटने का भाजपा ने काम किया और जिसका नतीजा वर्तमान में देश की जनता के सामने हैm उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के बाद कांग्रेस सेवा दल प्रत्येक जिले में पांच पंचायत में एक गांव एक रात अभियान का आगाज करेगी और हर जिले की पांच पंचायत में बूथ स्तर से कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का काम किया जाएगा और इस अभियान का आगाज ऊना जिले की पंचायत से 15 अगस्त के बाद किया जाएगा। कहा कि जिले में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में जो मुख्यमंत्री ने काम किया है। उससे हिमाचल प्रदेश में एक हरित क्रांति आएगी और ऊना जिले से जो प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। उनकी मिसाल देश के अन्य राज्यों में भी पेश की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।