Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
DC Una inspected the heliport and Rajiv Gandhi Government Model Day Boarding School project at Janakpur Haar
{"_id":"685be4d912540ef7640cf027","slug":"video-dc-una-inspected-the-heliport-and-rajiv-gandhi-government-model-day-boarding-school-project-at-janakpur-haar-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीसी ऊना ने जनकौर हार में हेलीपोर्ट और राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल परियोजना का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ऊना ने जनकौर हार में हेलीपोर्ट और राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल परियोजना का किया निरीक्षण
उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र के जनकौर हार में प्रस्तावित राजीव गांधी राजकीय राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल और हेलीपोर्ट परियोजना के लिए चिन्हित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जनकौर हार में स्कूल के लिए 117 कनाल भूमि का चयन किया गया है, जिसे शिक्षा विभाग के नाम पहले ही हस्तांतरित किया जा चुका है। साथ ही, 24 कनाल भूमि हेलीपोर्ट परियोजना के लिए चिन्हित की गई है। इस हेलीपोर्ट के निर्माण से आपातकालीन सेवाओं, आपदा प्रबंधन और वीआईपी मूवमेंट के लिहाज से जिले में एक नई सुविधा उपलब्ध होगी। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित कर रही है। ये संस्थान प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक सीबीएसई पैटर्न पर आधारित होंगे, जिनमें स्मार्ट क्लासरूम, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, म्यूजिक रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ये स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और समग्र विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।
उन्होंने बताया कि ऊना जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों ऊना, हरोली, गगरेट, चिंतपूर्णी और कुटलैहड़ में भूमि चयन और औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं, और निर्माण कार्य की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। ऊना क्षेत्र में जनकौर हार, हरोली में बढ़ेड़ा, गगरेट में संघनई, चिंतपूर्णी में लडोली तथा कुटलैहड़ में बंगाणा (बोट) को निर्माण स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। संघनई में तो निर्माणकार्य भी तेजी से चल रहा है। इससे पूर्व, उपायुक्त ने रामपुर पुल के समीप रोड़ा में निर्माणाधीन हेलीपैड परियोजना का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।