{"_id":"679cc1840adc1c31e4090d4b","slug":"video-dc-una-presented-bicycles-to-the-children-at-prem-ashram","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : उपायुक्त ऊना ने प्रेम आश्रम में बच्चों को भेंट की साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : उपायुक्त ऊना ने प्रेम आश्रम में बच्चों को भेंट की साइकिलें
उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को ऊना के प्रेम आश्रम का दौरा किया और वहां विशेष बच्चों को साइकिलें भेंट कीं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम ऊना के आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन विशेष बच्चों के उत्थान और प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत इन बच्चों को अभी चार साइकिलें प्रदान की गई हैं, और उनकी जरूरतों को देखते हुए आगे भी साइकिलों एवं स्केट्स की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त, खेल सामग्री और अन्य आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि ये प्रतिभाशाली बच्चे किसी से पीछे न रहें। उन्हें अपना हुनर दिखाने के उपयुक्त अवसर मिलें। स्पेशल ओलंपिक्स के लिए भी बच्चों को और प्रोत्साहन देकर तैयारी कराने और आत्मनिर्भर बनाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत सीएसआर और रेडक्रॉस की मदद से उन्हें हर आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, नगर निगम के माध्यम से प्रेम आश्रम की सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रेम आश्रम की प्रिंसिपल सिस्टर संजना ने जिला प्रशासन का आभार जताया। वहीं, साइकिलें मिलने पर बच्चों के चेहरे खुशी से चमक उठे। उन्होंने उत्साहपूर्वक प्रेम आश्रम परिसर में साइकिलिंग की और प्रशासन का धन्यवाद किया। उनकी प्रसन्नता देखकर वहां मौजूद सभी लोग अभिभूत थे। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।