Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
drug free rally was held at Cambridge International School, Dhusara; students gave the message of awareness.
{"_id":"698b1f2af15c1070f502d0f3","slug":"video-drug-free-rally-was-held-at-cambridge-international-school-dhusara-students-gave-the-message-of-awareness-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा में हुई नशा मुक्त रैली, विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा में हुई नशा मुक्त रैली, विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश
उपमंडल अंब के तहत कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा की ओर से नशा मुक्त हिमाचल अभियान के अंतर्गत एक भव्य नशा मुक्त जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर बडूही क्षेत्र तक निकाली गई, इसमें कक्षा चौथी से लेकर नौवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने अपने हाथों में नशे के खिलाफ संदेश लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाए और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से क्षेत्रवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य सतपाल सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बादी की ओर ले जाता है। विशेष रूप से सिंथेटिक नशा (चिट्टा) आज सबसे खतरनाक नशा बन चुका है, जो युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रहा है और कई परिवारों को तबाह कर चुका है। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को न केवल स्वयं नशे से दूर रहने बल्कि समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है, जिससे बचाव ही इसका एकमात्र समाधान है। कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा लगातार इस सामाजिक बुराई के खिलाफ अभियान में अपना योगदान दे रहा है। स्कूल के सभी अध्यापकों ने इस रैली में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।