{"_id":"6a04663a10dc0dbe42014e81","slug":"video-first-phase-of-training-for-polling-personnel-organized-in-bangana-for-panchayati-raj-elections-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पंचायतीराज चुनाव के लिए बंगाणा में मतदान कर्मियों के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पंचायतीराज चुनाव के लिए बंगाणा में मतदान कर्मियों के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित
विकास खंड बंगाणा के अंतर्गत पंचायतीराज संस्थाओं के सामान्य चुनाव के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से बुधवार को पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा पोलिंग अधिकारियों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 453 अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपमंडल अधिकारी बंगाणा एवं रिटर्निंग अधिकारी सोनू गोयल ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को पंचायत चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करवाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनरों की ओर से मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों को मतदान केंद्र की स्थापना, मतदान सामग्री के रख-रखाव तथा मतदान समाप्ति के बाद आवश्यक औपचारिकताओं के बारे में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को बैलेट बॉक्स के सही उपयोग की व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत चुनाव में प्रयुक्त विभिन्न चुनावी प्रपत्रों को सही ढंग से भरने का अभ्यास भी करवाया गया ताकि चुना
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।