Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : Five day district level Scouts and Guides Tritiya Sopan testing camp concluded at Sadashiv Dhyusanr Mahadev temple Talmehra
{"_id":"666d7742d7e4634cb90e7dd0","slug":"video-five-day-district-level-scouts-and-guides-tritiya-sopan-testing-camp-concluded-at-sadashiv-dhyusanr-mahadev-temple-talmehra","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सदाशिव ध्यूसंर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में पांच दिवसीय जिला स्तरीय स्काउट एंड गाइड्स का तृतीया सोपान परीक्षण शिविर समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सदाशिव ध्यूसंर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में पांच दिवसीय जिला स्तरीय स्काउट एंड गाइड्स का तृतीया सोपान परीक्षण शिविर समापन
भारत स्काउट एंड गाइड्स जिला ऊना का पांच दिवसीय तृतीया सोपान प्रशिक्षण एवं परीक्षण शिविर का समापन शनिवार को सदाशिव मंदिर के प्रांगण में हुआ। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में सदाशिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने शिरकत की। मुख्यातिथि ने कहा कि विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों को अनुशासन में रहकर अच्छी बातें सीखी हैं उन बातों का अपने मित्रों व सगे संबंधियों को बताकर और उस पर अमल करने का आह्वान किया और नशे जैसी बीमारी से बच्चों को दूर रहने का भी आवाहन किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह बच्चों ने भारत स्काउट एंड गाइड टीम ऊना के मार्गदर्शन में रहकर कैंप को सफल व यादगार बनाया है वो काबिले तारीफ है. मुख्यातिथि ने स्काउट की टीम व बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों को अपनी तरफ से 2700 रुपये की राशि भी प्रदान की। डीओसी अमन देव ने कहा कि 11 जून से 15 जून तक चलने वाले पांच दिवसीय तृतीय सोपान ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग कैंप में जिला ऊना के 81 स्कूलों से 311 स्काउट कैंप में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार, राजेश कुमार एलओसी, राज कुमार पर्यवेक्षक एवं रिसोर्स पर्सन विजय संधू, विजय कुमार, पिंटू सिंह, सुरिंदर, सुरजीत सिंह, राजीव कुमार, राकेश कुमार, विजय कुमार, लखन कुमार, करनैल सिंह संधू के रूप में कैंप का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस कैंप में भाग लेने वाले सभी स्काउट्स ने 5 दिवसीय शिविर में विभिन्न परीक्षाओं को पास कर अपने तृतीया सोपान के लक्ष्य को प्राप्त किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।