{"_id":"65f5b0d283d23c5683067c1f","slug":"video-inter-district-level-senior-cricket-competition-in-unakullu-in-final","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना में अंतर जिला स्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता, कुल्लू फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना में अंतर जिला स्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता, कुल्लू फाइनल में
एचपीसीए अंतर जिला स्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में कुल्लू ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। कुल्लू ने बिलासपुर को एक पारी और 113 रनों से बिलासपुर को हराया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते कुल्लू के गेंदबाज जयशोधन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मैच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पर होगा। तीन दिवसीय मैच के दूसरे दिन ही बिलासपुर की टीम ने कुल्लू के गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। टीम मात्र 139 रन पर ही सिमट गई। इससे पहले शुक्रवार को बिलासपुर ने पहली पारी में बनाए 161 रन बनाए तो जवाब में कुल्लू की टीम ने 94 ओवर खेलकर सभी विकेट गंवाकर 413 रन जोड़े। कुल्लू की ओर से अभिनंदन ने 120 और रवि ठाकुर ने 119 रन की शतकीय पारियां खेलीं। शशांक शर्मा ने 60 रन बनाए। दूसरी पारी के लिए बिलासपुर की टीम उतरी। लंच के बाद बिलासपुर के बल्लेबाज दिन का खेल समाप्त होने तक 32.2 ओवर में ही आउट हो गए। कुल्लू के विजय ने सर्वाधिक 5, जयशोधन ने 4 और सचित ने 3 विकेट हासिल किए। बिलासपुर की टीम पर कुल्लू ने एक पारी और 113 रनों से जीत हासिल की। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल अमतर मैदान नादौन में ऊना और कांगड़ा की टीमों के बीच दूसरे दिन जारी है। मैच में ऊना की टीम 188 रन की बढ़त के साथ आगे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।