{"_id":"68304612c8ede6f41305f15b","slug":"video-kutlahad-bjp-took-out-a-tricolor-march-on-the-success-of-operation-sindoor-in-dera-baba-rudranand-mandal-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: कुटलैहड़ भाजपा ने डेरा बाबा रुद्रानंद मंडल में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: कुटलैहड़ भाजपा ने डेरा बाबा रुद्रानंद मंडल में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा
भारतीय सेना की ओर से हाल ही में आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन और सम्मान में शुक्रवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के डेरा बाबा रुद्रानंद मंडल में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह आयोजन भाजपा मंडल कुटलैहड़ द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दाैरान देशभक्ति के नारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। इस कार्यक्रम में जिला ऊना भाजपा अध्यक्ष श्याम मिन्हास मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता व कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भारतीय सेना को सलाम करते हुए कहा कि इस अभियान में पाकिस्तान को करारा जवाब मिला है। भाजपा नेता भुट्टो ने कहा कि भारतीय सेना की ताकत और बलिदान पर भारत देश को गर्व है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।