{"_id":"666d5e45e3bef018ff01769a","slug":"video-mla-vivek-sharma-honored-the-players-of-himachal-pradesh-senior-national-throw-ball-team","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिमाचल प्रदेश सीनियर नेशनल थ्रो बॉल टीम के खिलाड़ियों को विधायक विवेक शर्मा ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिमाचल प्रदेश सीनियर नेशनल थ्रो बॉल टीम के खिलाड़ियों को विधायक विवेक शर्मा ने किया सम्मानित
हिमाचल प्रदेश थ्रोवॉल टीम के खिलाड़ियों ने 47वीं सीनियर नेशनल थ्रो बॉल खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया था। शनिवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने थ्रो बाल ऐसोसिएशन द्वारा संचालित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए बताया कि आने वाले समय में जल्द ही खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अच्छा मान सम्मान दिया जाएगा। वहीं पर थ्रो बॉल एसोसिएशन द्वारा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के माध्यम से प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने तथा थ्रो बॉल चैंपियनशिप खेलकूद प्रतियोगिता को अन्य राज्यों की तरह तीन प्रतिशत आरक्षण दिलाने का प्रस्ताव पत्र सौंपा, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सके। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश थ्रो बॉल ऐसोसिएशन के महासचिव जोगिंद्र देव आर्य ने बताया कि नेशनल खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में सहयोग करने के लिए प्रदेश सरकार से आह्वान किया है। नेशनल थ्रो बाल सीनियर टीम के इन खिलाड़ियों को मिले प्रमाणपत्र लड़कियों में मानसी राणा,समिक्षा पंवार,गुरप्रीत कौर,तारसवी शर्मा, शताक्षी, उमा देवी, निशा देवी, बेबी कुमारी, साक्षी, आंशिका, दिया शर्मा, अंजली और लड़कों में समीर खां, सर्वजीत सिंह, आर्यन बत्स, अनमोल, रूपांश शर्मा, प्रशांत, अंकित राणा, आयुष शर्मा, अनिल, पंकज माह, नीरज, कीर्ति लाल, आदित्य, भार्गव शर्मा, पुनीत, ललित, विशाल, आदर्श शर्मा सहित को सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।