{"_id":"6a44e933950a61aa950c890c","slug":"video-nayab-tehsildar-pawan-kumar-assumed-charge-as-the-nayab-tehsildar-of-bharwain-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पवन कुमार ने संभाला भरवाईं नायब तहसीलदार का कार्यभार, मां चिंतपूर्णी में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पवन कुमार ने संभाला भरवाईं नायब तहसीलदार का कार्यभार, मां चिंतपूर्णी में टेका माथा
भरवाईं में नवनियुक्त नायब तहसीलदार पवन कुमार ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचकर मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेका तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में दर्शन करने के उपरांत पवन कुमार ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों को समयबद्ध तरीके से निपटाने का प्रयास रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।