{"_id":"69affd843614d90f660953d6","slug":"video-north-zone-inter-university-womens-handball-championship-organized-in-una-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में रेफरी को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में रेफरी को लेकर विवाद
इंदिरा गांधी खेल परिसर ऊना में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के दौरान मंगलवार को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रेफरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एलपीयू की हैंडबॉल कोच और टीम अधिकारियों ने आरोप लगाया कि इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर जब भी उनकी टीम का सामना पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से होता है, तब मैच में अक्सर एक ही रेफरी को नियुक्त किया जाता है। एलपीयू टीम के कोच स्नेहलता का कहना है कि उक्त रेफरी की ओर से दिए जाने वाले निर्णय अक्सर एलपीयू टीम के खिलाफ होते हैं, जिससे मैच के परिणाम प्रभावित होते हैं। एलपीयू अधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि इस प्रतियोगिता के दौरान भी उनकी टीम को हराकर बाहर करने की धमकियां तक दी गई हैं। विवाद उस समय और अधिक चर्चा का विषय बन गया जब प्रतियोगिता स्थल पर जिला उपायुक्त जतिन लाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस दौरान एलपीयू टीम प्रबंधन ने अपने आरोप सार्वजनिक रूप से रखे और निष्पक्ष रेफरिंग की मांग की। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. संजय शर्मा ने इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि प्रतियोगिता के लिए रेफरियों का पैनल अखिल भारतीय हैंडबॉल फेडरेशन की ओर से भेजा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय केवल प्रतियोगिता का आयोजक है, जबकि मेजबानी महिला महाविद्यालय ऊना को दी गई है। उन्होंने कहा कि रेफरी चयन या मैच संचालन में एचपीयू का कोई प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।