Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : On the birth anniversary of Baba Sahib Singh Ji Bedi, a grand city kirtan was organized in Una under the leadership of Panj Pyaras
{"_id":"6603eb28ba55c43b520a9bca","slug":"video-on-the-birth-anniversary-of-baba-sahib-singh-ji-bedi-a-grand-city-kirtan-was-organized-in-una-under-the-leadership-of-panj-pyaras","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बाबा साहिब सिंह जी बेदी के जन्म उत्सव पर ऊना में पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला भव्य नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बाबा साहिब सिंह जी बेदी के जन्म उत्सव पर ऊना में पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला भव्य नगर कीर्तन
ऊना नगर के संस्थापक और गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह जी बेदी के जन्म उत्सव के मौके पर पंज प्यारों की अगुवाई सहित श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में नगर कीर्तन निकाला गया। कार्यक्रम का आयोजन बाबा सरबजोत सिंह बेदी व साध संगत के सहयोग से किया गया। बड़ी संख्या में साध-संगत ने नगर कीर्तन में शिरकत की और बाबा साहिब सिंह बेदी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को फूलों से सजाया गया। इस दौरान संगत ने शबद कीर्तन भी किया। नगर कीर्तन में गतका जत्थे ने पुरातन युद्ध के तौर-तरीकों का सुंदर प्रदर्शन किया। नगर कीर्तन को लेकर संगत में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान नगर कीर्तन में संगत ने नगर की परिक्रमा की। नगर कीर्तन किला बाबा साहिब सिंह बेदी से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड, आईएसबीटी, रोटरी चौक में बाजार होता हुआ वापस किला बाबा साहिब सिंह बेदी में संपन्न हुआ। बाबा सर्वजोत सिंह बेदी ने समूची संगत और जिला वासियों को इस पावन दिवस की बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।