{"_id":"66acc1ec9803b67f940a7840","slug":"video-one-day-cleanliness-awareness-program-organized-in-mahavidyalaya-bangana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महाविद्यालय बंगाणा में एक दिवसीय स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महाविद्यालय बंगाणा में एक दिवसीय स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस इकाई द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि आज महाविद्यालय में एनएसएस इकाई के द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया , जिसमें एनएसएस के स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा एनएसएस स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में घास और खरपतवार को हटाया तथा कूड़ा-कचरा और घास को उठाया, जिसे बाद में उचित स्थान पर निपटाया गया। स्वच्छता अभियान का उद्देश्य छात्रों को स्वच्छता के महत्व के बारे में प्रोत्साहित करना और हमारे महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ रख कर स्वच्छता का संदेश देना है। प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने में एनएसएस स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना की। अंत में छात्रों को जलपान प्रदान किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।