Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Ujjain News There was continuous theft in mosque When Reiki was done thief was found in water tank
{"_id":"66ab5d5637d9aa367f0306d7","slug":"theft-was-happening-continuously-in-the-mosquewhen-i-did-a-recce-the-thief-was-found-from-the-water-tank-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1951789-2024-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: मस्जिद में हो रही थी लगातार चोरी...रेकी की तो पानी की टंकी से मिल गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: मस्जिद में हो रही थी लगातार चोरी...रेकी की तो पानी की टंकी से मिल गया चोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2024 03:57 PM IST
उज्जैन के तोपखाना क्षेत्र स्थित एक मस्जिद में बीते तीन महीने से लगातार चोरी की घटना घटित हो रही थी। मस्जिद की देखरेख करने वाले लोग इस बात से काफी परेशान थे कि आखिर वह व्यक्ति कौन है, जो की मस्जिद में आकर इस तरह से यहां का सामान चुरा रहा है।
जिम्मेदारों ने इस बात पर ध्यान दिया और जब एक युवक को मस्जिद में जाते देखा तो उसका पीछा किया। इस पर लोगों का शक सही निकला, यह युवक मस्जिद की पानी की टंकी से तांबा चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।
महाकाल थाना पुलिस ने गुरुवार को बताया कि तोपखाना क्षेत्र में खेराती मस्जिद है। जहां पर पिछले काफी समय से चोरी की घटना घटित हो रही थी। आज क्षेत्र के लोगों ने जब एक युवक को देखा तो वह चुपचाप मस्जिद की छत पर चला गया। जहां पर वह पानी की टंकी में उतरकर यहां लगे आरओ प्लांट से तांबा चुरा रहा था। पुलिस ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने युवक को पकड़कर हमारे सुपुर्द किया है, जिसका नाम शादाब पिता अब्दुल शकील निवासी बिलौटीपूरा है।
बताया जाता है कि मस्जिद की पानी की टंकी से तांबा चुराने वाले शादाब के बारे में जानकारी लगी है कि वह जीवाजीगंज क्षेत्र में भी पहले कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस उसके बारे में और भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।