{"_id":"66eecda3b598b3f771057da5","slug":"video-one-day-competition-organized-on-international-peace-day-at-raipur-maidan-school","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायपुर मैदान स्कूल में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर एक दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायपुर मैदान स्कूल में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर एक दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में अंतराष्ट्रीय शांति दिवस के उपलक्ष्य पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अनेकों प्रतियोगिताएं करवाई गई। 9 वीं से 10 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के मध्य शान्ति में नए विश्व की कल्पना विषय पर निबंध लेखन, नारा लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रधानाचार्य नरदेव सिंह ने कहा कि विश्व के विभिन्न देशों में या समाज के विभिन्न वर्गों में यदि सौहार्द पूर्ण सम्बन्ध तो सभी देश प्रगति शील तकनीकों से अपने लोगों के लिए बेहतर कार्य करेंगे। नारा लेखन में श्रुति ने प्रथम व कार्तिक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। चित्र कला प्रतियोगिता में रागिनी ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नवीं कक्षा के लड़कों प्रथम और नवीं कक्षा के ही लड़कियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने क्विज मास्टर्स सुरेन्द्र शर्मा और सोनिया मैडम की सराहना की। इस मौके प्रवक्ता पर वाणिज्य व एन एस एस प्रभावी पवन कुमार, प्रवक्ता विकास बंगा, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान से सुरेन्द्र कुमार शर्मा, प्रवक्ता जीव विज्ञान पूनम जगोता, प्रवक्ता अर्थशास्त्र मदन लाल, प्रवक्ता रसायन शास्त्र प्रमोद कुमार, प्रवक्ता इतिहास शुभा प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र सुरेंद्र कुमार, अध्यापक वीरेंद्र कुमार, अध्यापक संजीव कुमार, अध्यापक सुरेश कुमार, अध्यापक सोनिया सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।