सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Alas, this compulsion... the way to Muktidham is under the control of the bullies

हाय यह मजबूरी: मुक्तिधाम और वहां जाने वाले रास्ते पर दबंगों का कब्जा, कीचड़ भरे रास्ते से निकलती है शव यात्रा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2024 12:29 PM IST
Alas, this compulsion... the way to Muktidham is under the control of the bullies
सागर जिले के ग्रामीण अंचल में बारिश के मौसम में अंतिम यात्रा निकालने से लेकर अंतिम संस्कार करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य बन जाता है। कई जगहों पर श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जबकि कुछ स्थानों पर मुक्तिधाम ही नहीं हैं। कई गांवों में मुक्तिधाम की जमीन पर कब्जा हो चुका है। ऐसा ही एक मामला सागर जिले के खुरई ब्लॉक के सिलारपुर सोसाइटी गांव से सामने आया है, जहां श्मशान घाट तो है, लेकिन कुछ दबंग लोगों ने श्मशान भूमि पर कब्जा कर रखा है। साथ ही यहां पहुंचने वाले रासते पर भी लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे अंतिम यात्रा के लिए ग्रामीणों को खेतों के कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। 

अंतिम यात्रा खेतों में से होकर जाती है
सूत्रों के अनुसार, सिलारपुर सोसाइटी गांव के निवासी परमानंद अहिरवार की बीमारी से मृत्यु हो गई। उनके भाई सरवन अहिरवार ने बताया कि गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित श्मशान घाट बना हुआ है, लेकिन वहां पहुंचने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्मशान घाट के रास्ते पर लोग कब्जा किए हैं, ऐसे में खेत के कीचड़ भरे रास्ते में होकर निकलना पड़ता है।
साथ ही श्मशान घाट की ढ़ाई एकड़ भूमि पर कुछ लोग कई साल से अतिक्रमण कर लिया है, उस जमीन पर सोयाबीन की फसल उगाई है। जब भाई की अंतिम यात्रा लेकर गए तो शमशान घाट तक पहुंचने के लिए खेतों से होकर जाना पड़ा। साथ ही थोड़ी सी जगह में अंतिम संस्कार करना पड़ा। अगर, अर्थी की आग से फसल में आग लग जाए तो विवाद की स्थिति भी बनती है।श्मशान घाट की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बारिश में टीन शेड की कमी
ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट में टीन शेड की सुविधा नहीं है, जिसके चलते बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार करना और भी कठिन हो जाता है। लोग अपनी निजी भूमि या खेतों में अंतिम संस्कार करते हैं। जिनके पास जगह नहीं है, उन्हें मुक्तिधाम की जगह पर खुले में अंतिम संस्कार करना पड़ता है। बारिश के कारण लोग टीन शेड या पॉलिथीन का उपयोग करते हैं।

अतिक्रमण हटाने की योजना
खुरई जनपद पंचायत की सीईओ मीना कश्यप ने बताया कि सिलारपुर सोसाइटी गांव के मुक्तिधाम की जमीन पर कब्जे की जानकारी मिली है। जल्द ही एसडीएम से चर्चा के बाद इस जमीन से कब्जा हटाया जाएगा और मुक्तिधाम में टीन शेड की व्यवस्था भी की जाएगी।

मुश्किल भरा अंतिम सफर...
 
अंतिम यात्रा
अंतिम यात्रा - फोटो : credit
 
अंतिम यात्रा
 
अंतिम यात्रा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : NIT Patna आंध्र प्रदेश की छात्रा ने एनआईटी बिहटा कैंपस में किया सुसाइड, पटना के NIT कैंपस में देर रात हंगामा

21 Sep 2024

VIDEO : आगरा की एतिहासिक राम बरात और रामलीला... रथ पर सवार होकर दुहाई देने निकले दशानन, गर्जना से कांप उठे नर-नारी

20 Sep 2024

VIDEO : ग्रेनो वेस्ट में जाम से लोग परेशान, रेंगते नजर आए वाहन

20 Sep 2024

VIDEO : भूत प्रेत का डर दिखाकर लाखों की ठगी, नोटों का ढेर गिनते हुए आरोपी का वीडियो वायरल

20 Sep 2024

VIDEO : मौनी स्वामी की सुरक्षा हटाई गई, स्वामी जी बोले- अगर मुझे कुछ हुआ तो प्रशासन जिम्मेदार होगा

20 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : 'कपड़े उतारकर बेटे को पीटा...महिलाओं को भी नहीं बख्शा', प्रशांत साहू की मां ने बयां की आपबीती

20 Sep 2024

VIDEO : डीएवी कॉलेज में छात्रों के दो गुट भिड़े, खूब चले लात-घूंसे, पथराव भी हुआ

20 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : ईशन नदी में उफान से हाथरस के 28 गांवों में बाढ़, पांच हजार बीघा फसल डूबी

20 Sep 2024

VIDEO : वाराणसी के सिगरा थाने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ धारा 152 के तहत मामला दर्ज

20 Sep 2024

MP News: सागर में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा को पुलिस ने रोका, ट्रैक्टर लेकर बीच चौराहे पर बैठे कांग्रेसी

20 Sep 2024

VIDEO : 24 साल बाद पंजाब लौटा गुरतेज सिंह, बोला- यह मेरा दूसरा जन्म

20 Sep 2024

VIDEO : कुटलैहड़ दलित कल्याण समिति की एक दिवसीय बैठक आयोजित 

20 Sep 2024

MP News: शहडोल में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा में स्टंटबाजी, वीडियो आया सामने

20 Sep 2024

CM Yogi Adityanath और Samajwadi Party सुप्रीमो Akhilesh Yadav के बीच जारी जंग के पीछे का असली कारण

20 Sep 2024

VIDEO : 15 हजार के लिए साहूकार ने मजदूर को पीटा

20 Sep 2024

VIDEO : पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर के बैनर तले सैंकड़ों पेंशनरों का प्रदर्शन

20 Sep 2024

Samajwadi Party के बिना ही उपचुनावों में जाने की तैयारी कर रही है Congress? दिल्ली से मिला इशारा?

20 Sep 2024

Umaria: सरपंच और सचिव ने जीवित महिला को मृत बताकर हजम की अंत्येष्टि एवं संबल राशि, जानें पूरा मामला

20 Sep 2024

VIDEO : 103 साल का हो गया झांसी का राजकीय इंटर कॉलेज, देश के दिग्गज रहे हैं छात्र, देखें वीडियो

20 Sep 2024

VIDEO : किसान के सुखी होने से आएगी खुशहाली, ग्राम प्रधान सशक्तीकरण सम्मेलन में बोले-आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर

20 Sep 2024

VIDEO : श्री कृष्ण ने किया अत्याचार व अहंकार का नाश, मेले में उमड़ी भारी भीड़

20 Sep 2024

VIDEO : अमेरिका से लौटे डिप्टी सीएम अरुव साव, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

20 Sep 2024

VIDEO : सोनभद्र में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने की ये है वजह, पुलिस अधिकारी से जानें...

20 Sep 2024

VIDEO : पार्श्वनाथ भगवान को रथ में विराजमान कर निकाली शोभा यात्रा, पर्यूषण पर्व पर दिगंबर जैन समाज ने निकाली झांकी

20 Sep 2024

VIDEO : पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ पहुंचे आजमगढ़,निरहुआ पर चढ़ा जनता का रंग,गाया गीतनिरहुआ ने गाया जय हो आजमगढ़

20 Sep 2024

VIDEO : चंदाैसी में मोटा अनाज के प्रोत्साहन के लिए निकाला रोड शो, छात्र-छात्राएं की की शिरकत

20 Sep 2024

VIDEO : तिगरी गंगा में स्नान कर कमाया पुण्य, भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठान भी कराए

20 Sep 2024

Sultanpur Robbery Case: मंगेश यादव एनकाउंटर के बाद अजय यादव के साथ STF की मुठभेड़

20 Sep 2024

VIDEO : बिझड़ी बाजार में झड़प, पंजाब नंबर की एक गाड़ी में सवार लोग स्कूटी सवार युवाओं से उलझे

VIDEO : गजराैला में शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता चार खिलाड़ी मंडल स्तर पर लगाएंगे निशाना

20 Sep 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed