{"_id":"6603de45fe052403ba00002b","slug":"video-opium-plants-planted-near-the-house-in-dulaihar-caught-police-acted-on-secret-information","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दुलैहड़ में घर से साथ लगाए अफीम के 423 पौधे नष्ट किए, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दुलैहड़ में घर से साथ लगाए अफीम के 423 पौधे नष्ट किए, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
थाना टाहलीवाल पुलिस ने दुलैहड़ गांव में एक घर के पास अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से अफीम के 423 पौधे बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने रेखा देवी पत्नी कुलविंद्र निवासी दुलैहड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार टाहलीवाल पुलिस को बुधवार सुबह गुप्त सूचना मिली कि दुलैहड़ गांव में एक घर के पास बड़े स्तर पर अफीम की खेती की गई है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। मौके पर देखा कि घर के पास खेत में तैयार की गई क्यारियों में अफीम के पौधे लगे हुए हैं। इसके बाद पौधों को तुरंत काटा गया और उनकी गिनती कर पर संख्या 423 पाई गई। पुलिस टीम ने सभी पौधे जब्त कर लिए। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है। क्षेत्र में नशे की बुराई को पनपने नहीं दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।