{"_id":"682f00c653ef00160a035f32","slug":"video-rain-brought-smiles-on-farmers-faces-maize-crop-will-benefit-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: बंगाणा में बारिश ने किसानों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, मक्की की फसल को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: बंगाणा में बारिश ने किसानों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, मक्की की फसल को मिलेगा लाभ
उपमंडल बंगाणा की पंचायत बेरियां के किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी है। बीते कुछ दिनों से लगातार पड़ रही तेज गर्मी से जहां आम लोग परेशान थे, वहीं किसान भी अपनी फसलों को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे थे। लेकिन पिछले दो दिनों से लगातार हुई बारिश ने सभी को राहत दी है। कृषक कृष्ण कुमार ने बताया कि यह बारिश मक्की की फसल के लिए संजीवनी साबित होगी। इस समय पर हुई बारिश न केवल फसलों की नमी को बनाए रखने में सहायक होगी, बल्कि पैदावार में भी बढ़ोतरी लाएगी। यह बारिश किसानों के लिए मिल का पत्थर साबित हो सकती है। स्थानीय ग्रामीणों का भी कहना है कि आज की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, जिससे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने गर्मी से राहत की सांस ली है। लगातार बढ़ रहे तापमान से लोगों को जहां स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो रही थीं, अब उन्हें भी कुछ राहत मिली है। बारिश का यह दौर अगर इसी तरह कुछ दिन और जारी रहा, तो मक्की के साथ अन्य खरीफ फसलों को भी इसका अच्छा लाभ मिल सकता है। मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों तक हल्की-फुल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे किसान और भी अधिक आशान्वित हैं। मक्की की फसल को इससे पर्याप्त नमी मिलेगी, जिससे उत्पादन में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।