{"_id":"6a69e606209696e29e0e4564","slug":"video-rampur-bailey-bridge-closed-for-two-days-traffic-diverted-via-chandralok-colony-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una News: रामपुर बेली ब्रिज दो दिन रहेगा बंद, चंद्रलोक कॉलोनी मार्ग से होगा ट्रैफिक डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रामपुर बेली ब्रिज दो दिन रहेगा बंद, चंद्रलोक कॉलोनी मार्ग से होगा ट्रैफिक डायवर्ट
Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Jul 2026 05:07 PM IST
Link Copied
ऊना के रामपुर स्थित बेली ब्रिज पर बुधवार से दो दिनों तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। पुल पर आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इस दौरान यातायात को चंद्रलोक कॉलोनी के वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि लोगों को आवाजाही में कम से कम परेशानी हो।
जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्ग पर यातायात सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ सड़क पर पहले से सूचना देने वाले संकेतक बोर्ड लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों को समय रहते मार्ग परिवर्तन की जानकारी मिल सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था जनहित और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। पुल पर मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद यातायात को पुनः सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगले दो दिनों तक यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।