{"_id":"6a69e660eebec08f3b0a5f21","slug":"video-saroh-school-drug-cyber-crime-road-safety-awareness-program-bangana-una-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una News: सरोह स्कूल में छात्रों को नशा, साइबर क्राइम और रोड सेफ्टी के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सरोह स्कूल में छात्रों को नशा, साइबर क्राइम और रोड सेफ्टी के प्रति किया जागरूक
Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Jul 2026 05:09 PM IST
Link Copied
उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोह में पुलिस विभाग की ओर से नशा निवारण, साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से बचाव और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।
थाना प्रभारी बंगाणा रोहित कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने तथा अपने साथियों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए छात्रों को किसी भी अनजान लिंक, फाइल या मैसेज पर क्लिक न करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि एक छोटी सी लापरवाही से बैंक खाते से रकम निकल सकती है। इस दौरान विद्यार्थियों को 'साइबर दोस्त' ऐप की जानकारी दी गई और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के बारे में भी बताया गया।
रोहित कुमार ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए सभी से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की।
विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू रानी ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं और उन्हें समाज में फैल रही विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।