{"_id":"65f2d023158035c5bf08e689","slug":"video-satpal-satti-said-vote-for-note-gang-active-in-una","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विधायक सतपाल सत्ती बोले- ऊना में नोट के बदले में वोट की गैंग सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विधायक सतपाल सत्ती बोले- ऊना में नोट के बदले में वोट की गैंग सक्रिय
ऊना में नोट के बदले में वोट की गैंग सक्रिय हो गई है और अब महिलाओं को भी शिकार बनाया जा रहा है। जैसे ही चुनाव आने लगे हैं तो यह गैंग फिर से सक्रिय हो गई है और महिलाओं को 1500 रुपये देने के नाम पर फॉर्म भर रहे हैं। यह बात यहां गुरुवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सत्ती ने कही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अभियान चलाएगी और लोगों को इस बारे में जागरूक करेगी। वह नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान करने की अपील की जाएगी। उन्होंने लोगों से ऐसे लोगों के झांसे में ना आने की अपील की है और कहा कि उनके क्षेत्र में खनन माफिया रात के समय पूरा सक्रिय हो जाता है और जेसीबी लगाकर स्वां नदी में खनन करके सामग्री को क्रशरों को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में स्टोन क्रेशर स्थापित करने की बात कही जा रही है। अगर सरकार ने उनके इस क्षेत्र में कहीं पर भी स्टोन क्रेशर लगाने की अनुमति दी तो भारतीय जनता पार्टी इसके विरोध में आंदोलन खड़ा करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।