{"_id":"65f193c06cc724fd560cfbf1","slug":"video-saema-yaga-bl-pahal-rama-ka-nama-lna-para-cal-jata-tha-gal-ab-ha-raha-aasatha-ka-samamana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सीएम योगी बोले- पहले राम का नाम लेने पर चल जाती थी गोली, अब हो रहा आस्था का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सीएम योगी बोले- पहले राम का नाम लेने पर चल जाती थी गोली, अब हो रहा आस्था का सम्मान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव से पहले बरेली को 64 परियोजनाओं की सौगात दी। बुधवार को बरेली कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के मंच से परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी कहा कि उत्तर प्रदेश नई पहचान बना चुका है। यूपी ने देश की रफ्तार को बढ़ाने में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी जाएं, आज लोग आपका सम्मान करते हैं। आशाभरी निगाहों से देखते हैं। यूपी आज युवाओं की आजीविका का केंद्र और भारत की आस्था का केंद्र भी बना है। आस्था और आजीविका का अद्भुत संगम है। नए भारत के नया उत्तर प्रदेश है, जिसमें सुरक्षा के साथ समृद्धि भी है। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा की व्यवस्था भी है। सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सुरक्षा का यह वातावरण क्या समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग दे पाते, क्या आजीविका का प्रबंधन कर पाते? क्या आपकी आस्था का सम्मान कर पाते। ये लोग आस्था का सम्मान के नाम पर क्या करते थे। पहले राम का नाम लेने पर ही लाठी और गोली चल जाती थी। आज आस्था का भरपूर सम्मान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों की अयोध्या की समस्या का समाधान हो चुका है। अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।