{"_id":"65f04651702cbd397401261b","slug":"video-shapara-pathaka-na-para-ka-3952-kama-ka-pathayatara-ayathhaya-sa-ramashavarama-jakara-kaya-jalbhashhaka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शिप्रा पाठक ने पूरी की 3952 किमी की पदयात्रा, अयोध्या से रामेश्वरम जाकर किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शिप्रा पाठक ने पूरी की 3952 किमी की पदयात्रा, अयोध्या से रामेश्वरम जाकर किया जलाभिषेक
बदायूं के दातागंज की रहने वाली 27 साल की शिप्रा पाठक 27 नवंबर को अयोध्या से रामेश्वरम के लिए 3952 किलोमीटर की पैदयात्रा पर निकलीं। यात्रा को राम जानकी वनगमन यात्रा का नाम दिया। रामेश्वरम में जलाभिषेक के साथ 108 दिन बाद मंगलवार को उनकी यात्रा का समापन हुआ। वह अपने बुधवार को अपने घर दातागंज पहुंचेंगी। शिप्रा पाठक 24 घंटे में 30-34 किलोमीटर चलीं। रास्ते में उन्होंने सरयू, गंगा, यमुना, सरस्वती, मंदाकिनी, तुंगभद्रा, कृष्णा, गोदावरी और वैगई नदियों जल एकत्र किया। इसी जल से भगवान रामेश्वरम का जलाभिषेक किया। शिप्रा इससे पहले जल संरक्षण की यात्रा कर चुकी हैं, तब उन्हें वाटर वूमेन कहा गया था। रामजानकी वनगमन यात्रा में वह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक होकर तमिलनाडु के रामेश्वरम तक पहुंचीं। तमिलनाडु में शिप्रा का आदर सत्कार किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।