{"_id":"69b2b4992412a1bd42004c74","slug":"video-seven-day-long-srimad-bhagwat-katha-concludes-at-the-radha-krishna-temple-in-bijapur-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीजापुर राधा कृष्ण मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारा भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर राधा कृष्ण मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारा भी लगाया
उपमंडल अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटोहड़ कलां के बीजापुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का वीरवार को समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित रहे। भगवान के भजनों, कीर्तन और कथा श्रवण से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर रहा। कथा व्यास अरुण शरण महाराज ने भगवान श्री कृष्ण और उनके परम मित्र भक्त सुदामा के पावन मिलन की मार्मिक कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता, प्रेम और निस्वार्थ भक्ति का सर्वोत्तम उदाहरण श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता में देखने को मिलता है। जब सुदामा अत्यंत निर्धन अवस्था में द्वारका पहुंचे, तो भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें अत्यंत प्रेम और सम्मान के साथ गले लगाया और स्वयं उनके चरण धोकर उनका सत्कार किया। कथा समापन के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और वातावरण भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। कथा के उपरांत मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।