{"_id":"67c82f086c5228c1cc0f18ad","slug":"video-silence-prevails-in-the-district-court-due-to-lawyers-strike-una","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वकीलों की हड़ताल से जिला न्यायालय में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वकीलों की हड़ताल से जिला न्यायालय में पसरा सन्नाटा
ऊना जिला न्यायालय परिसर ऊना में अधिवक्ता संशोधन विधेयक के विरोध में ऊना के अधिवक्ताओं ने लगातार तीसरे दिन अदालतों का बहिष्कार किया। जिसके कारण जिले की सभी अदालतों का कामकाज प्रभावित रहा। हड़ताल के कारण जिला अदालत ऊना में सन्नाटा पसरा रहा। आज जिला न्यायालय ऊना में सुनवाई के लिए विभिन्न अदालतों में लगभग 450 के करीब केस रखे गए थे, लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण कोई प्रभावी कार्य न हो पाया। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संजीव फांडा ने कहा कि जब तक अधिवक्ता संशोधन विधेयक को केंद्र सरकार पूरी तरह निरस्त नहीं करती तब तक वकीलों का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कल भी जिला अदालत में वकील काम नहीं करेंगे और आने वाले समय में संघर्ष के लिए जो कोआर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है यदि वह तय करती है तो राष्ट्रीय लोक अदालत का भी बहिष्कार किया जाएगा। मौके पर नरेंद्र हरि पाल आशीष सचदेवा, विवेक सहजपाल,जगदीप सहजपाल, रोहित भारद्वाज, रीना देवी, रविता, वरुण धीमान, पंकज रानी, कुसुम,मक्खन भाटिया, मोहम्मद मुस्तफा आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।