{"_id":"670cdb3bb2c7f5bf2f01f1a6","slug":"video-the-fire-department-conducted-a-mock-drill-at-the-mini-secretariat-bangana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मिनी सचिवालय बंगाणा में अग्निशमन विभाग ने की मॉक ड्रिल, आग में फंसे कर्मियों को ऐसे बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मिनी सचिवालय बंगाणा में अग्निशमन विभाग ने की मॉक ड्रिल, आग में फंसे कर्मियों को ऐसे बचाया
अंतरराष्ट्रीय जोखिम न्यूनीकरण दिवस और समर्थ-2024 अभियान के तहत सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना की ओर से मिनी सचिवालय में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर की देखरेख में आयोजित इस मॉक ड्रिल में मिनी सचिवालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह मॉक ड्रिल आग जैसी आपदाओं के दौरान सुरक्षा तैयारियों का आकलन करने और जन जागरुकता बढ़ाने पर केंद्रित थी, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में जान-माल की सुरक्षा प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जा सके।
महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन के प्रति तैयारियों का मूल्यांकन करना और जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभ्यासों से न केवल अधिकारी और कर्मचारी बल्कि आम जनता भी आपातकालीन स्थितियों में सतर्क और तैयार रहती है, जिससे जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।