{"_id":"65f8079667b1244ebc087396","slug":"video-thousands-of-devotees-gathered-in-the-annual-holi-fair-of-dera-baba-badbhag-singh-maidi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी के सालाना होली मेले में उमड़े हजारों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी के सालाना होली मेले में उमड़े हजारों श्रद्धालु
डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी का दस दिवसीय सालाना होली मेला रविवार से शुरू हुआ। मेले के दूसरे दिन पंजाब, हरियाणा, जम्मू सहित देश विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मैड़ी पहुंचे। मैड़ी बाबा बड़भाग सिंह जी और नाहर सिंह वीर से संबंधित विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। धार्मिक स्थल एक खड्ड में स्थित है और डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी के प्रमुख धार्मिक स्थलों से इसकी दूरी लगभग एक किलोमीटर है। विशेष रूप से माना जाता है कि यहां आकर बुरी शक्तिओं से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहां के धार्मिक स्थलों में पवित्र श्री चरणगंगा का विशेष स्थान है। मान्यता है कि चरणगंगा में स्नान करने से किसी तरह के जादू-टोना का असर समाप्त हो जाता है और बुरी शक्तिओं से छुटकारा मिलता है। हर वर्ष लाखों की तादात में श्रद्धालु यहां स्नान के लिए आते हैं। चरणगंगा में स्नान के बाद लोग यहां स्थित नाहर सिंह वीर के धूने पर माथा टेककर मन्नतें मांगते हैं। श्रद्धालु चरणगंगा का जल अपने घरों के लिए लेकर जाते हैं और इसमें धूने की भभूति मिलाकर घर तथा आसपास इसका छिड़काव भी करते हैं। धौसीधार सेवा सोसायटी के महंत शादीलाल गोस्वामी ने बताया कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु दिन रात लंबी-लंबी कतारों में लगकर स्नान और धूने के दर्शन करते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के स्नान और दर्शन के लिए सोसायटी की तरफ से व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।