{"_id":"69b40d8328168e4f6f0c44fa","slug":"video-una-15-fans-installed-on-the-path-to-gates-1-and-2-at-chintpurni-temple-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: चिंतपूर्णी मंदिर में गेट-1 व 2 के रास्ते पर लगाए 15 पंखे, श्रद्धालुओं को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: चिंतपूर्णी मंदिर में गेट-1 व 2 के रास्ते पर लगाए 15 पंखे, श्रद्धालुओं को राहत
श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। चैत्र नवरात्र से पहले मंदिर के गेट नंबर-1 और गेट नंबर-2 को जाने वाले रास्तों पर 15 पंखे लगवाए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी। बताया जा रहा है कि ये पंखे पंजाब के होशियारपुर निवासी श्रद्धालु राधेश्याम जनरल स्टोर की ओर से मंदिर प्रशासन को दान किए गए हैं। श्रद्धालु द्वारा दिए गए इस योगदान के बाद मंदिर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी पंखों को मंदिर के प्रवेश मार्गों पर स्थापित करवा दिया है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में चैत्र नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को कतारों में खड़े रहने के दौरान गर्मी से राहत देने के लिए यह व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे दूर-दराज से आने वाले भक्तों को काफी सुविधा मिलेगी और नवरात्र के दौरान भीड़ के बीच उन्हें राहत महसूस होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।