Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una A sudden surge of devotees at the Chintpurni Temple on Sunday prompted temple official Sanjeev Prabhakar to personally step in to manage the arrangements
{"_id":"69d2223238e2be587c0092a6","slug":"video-una-a-sudden-surge-of-devotees-at-the-chintpurni-temple-on-sunday-prompted-temple-official-sanjeev-prabhakar-to-personally-step-in-to-manage-the-arrangements-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: रविवार को चिंतपूर्णी मंदिर में अचानक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, व्यवस्था संभालने खुद मैदान में उतरे मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: रविवार को चिंतपूर्णी मंदिर में अचानक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, व्यवस्था संभालने खुद मैदान में उतरे मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर
Ankesh Dogra
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:19 PM IST
Link Copied
प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को अचानक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के करीब साढ़े तीन बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए थे। सुबह करीब दस बजे तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ सामान्य रही, लेकिन दोपहर होते-होते माता रानी के भक्तों की संख्या अचानक बढ़ने लगी। करीब बारह बजे तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए, जिसके चलते मंदिर परिसर में लंबी-लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर खुद व्यवस्था संभालने के लिए मैदान में उतर आए। उन्होंने मंदिर परिसर में बैठकर इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं की तुरंत निकासी करवाई ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।मंदिर अधिकारी के निर्देशों के बाद मंदिर परिसर में किसी भी श्रद्धालु को बैठने की अनुमति नहीं दी गई और फोटोग्राफी पर भी रोक लगा दी गई। इस व्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं की लाइन लगातार चलती रही और दर्शन प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रही। बताया जा रहा है कि संजीव प्रभाकर के मंदिर अधिकारी का कार्यभार संभालने के बाद से मंदिर में व्यवस्थाओं में काफी सुधार देखने को मिला है। रविवार को भी दोपहर तक करीब 30 हजार श्रद्धालु माता रानी के दरबार में माथा टेक चुके थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।