Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Akash Bhardwaj District Coordinator of PNB RSETI provided students with information about various banking schemes and facilities
{"_id":"695b915819a259b79708ac34","slug":"video-una-akash-bhardwaj-district-coordinator-of-pnb-rseti-provided-students-with-information-about-various-banking-schemes-and-facilities-2026-01-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: पीएनबी आरसेटी के जिला समन्वयक आकाश भारद्वाज ने छात्रों को दी विभिन्न बैंकिंग योजनाओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: पीएनबी आरसेटी के जिला समन्वयक आकाश भारद्वाज ने छात्रों को दी विभिन्न बैंकिंग योजनाओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेवियों ने प्रार्थना सभा और विभिन्न व्यायामों से की। विशेष अतिथि के रूप में पीएनबी आरसेटी (PNB RSETI) के जिला समन्वयक आकाश भारद्वाज ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके की गई। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विशेष अतिथि ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए बताया कि पीएनबी आरसेटी (Rural Self Employment Training Institute) का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, विशेषकर बेरोजगारों, को विभिन्न व्यवसायों का मुफ्त प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है, ताकि वे अपना खुद का उद्यम शुरू कर सकें और आय अर्जित कर सकें, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो और गरीबी कम हो। यह बैंक के सामाजिक उत्तरदायित्व का हिस्सा है, जो वित्तीय समावेशन और कौशल विकास पर केंद्रित है। पीएनबी आरसेटी ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें उद्यमी बनाना चाहता है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें। उन्होंने विभिन्न बैंकिंग योजनाओं व सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवित्र दुलारी व प्रोफेसर मनजीत सिंह मान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।