{"_id":"695aaa2143ca7ed5b40d19fd","slug":"video-brahmins-held-a-secret-meeting-in-kalyanpur-appealing-for-unity-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग की तर्ज पर कल्याणपुर में की गोपनीय मीटिंग, एकजुट रहने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग की तर्ज पर कल्याणपुर में की गोपनीय मीटिंग, एकजुट रहने की अपील
लखनऊ में ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग की तर्ज पर कल्याणपुर में ब्राह्मण समाज के संभ्रांत लोगों और व्यापारियों ने डीपीएस स्कूल के पास गोपनीय मीटिंग की। इसमें दो सौ से अधिक लोग शामिल हुए। सभी ने एक सुर में आगामी चुनाव में अपनी भागीदारी मजबूत करने की हुंकार भरी। आगामी चुनाव में अपने बीच के किसी शख्स को जिताने का संकल्प लिया।
लखनऊ में ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग की चर्चा पूरे प्रदेश में चल रही है। उसी अंदाज में रविवार को कल्याणपुर में भी ब्राह्मण समाज के लोगों ने गोपनीय मीटिंग रखी। हालांकि राजनिक पंडितों ने इसे चोखा बाटी आयोजन बताया। मीटिंग के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया गया। मीटिंग में वरिष्ठ लोगों ने अपने लोगों को आर्थिक मदद करने और आगामी चुनाव में अपने किसी भाई को दावेदार बनाकर उसकी जीत सुनिश्चित करवाने का संकल्प दिलाया। वरिष्ठजनों ने सभी से एकजुट होने की अपील की। बोले कि समाज के लोग हर तरह से संपन्न हैं। इसके बाद भी राजनीतिक पार्टियां अनदेखी कर रही है। हर जाति समुदाय के लोग अपने हक के लिए दावेदारी कर रहे हैं लेकिन ब्राह्मण समाज को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने बातों ही बातों में कल्याणपुर में बदलाव का इशारा किया। क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, व्यापारी, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व सदस्य, प्रधान, पूर्व प्रधान पार्षद हुए शामिल होकर अपने विचार रखे। मीटिंग विमलेश मिश्रा के घर आयोजित हुई। इस मौके पर निर्मल तिवारी, विपिन मिश्रा, सुशील त्रिपाठी, सुशील दुबे (एडवोकेट), जयप्रकाश द्विवेदी, राघवेंद्र त्रिपाठी, अनुपम दीक्षित, उपेंद्र त्रिवेदी, ललित मिश्रा, विनीत शुक्ला, राजन बाजपेई, कृष्ण त्रिपाठी, महेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।