{"_id":"695a55bceb2e22e9ee0064d0","slug":"video-video-janianaya-ma-aacaravana-janiana-ha-saravasharashhatha-aacaraya-vasanatha-manaraja-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ज्ञानियों में आचारवान ज्ञानी है सर्वश्रेष्ठ: आचार्य वसुनंदी मुनिराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ज्ञानियों में आचारवान ज्ञानी है सर्वश्रेष्ठ: आचार्य वसुनंदी मुनिराज
दिगंबर जैन मंदिर श्रावस्ती में आचार्य वसुनंदी मुनिराज की अध्यक्षता में रविवार को जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देश व विदेश से आए अनुयायियों को आचार्य ने उपदेश दिया। जलाभिषेक के दौरान भगवान संभव नाथ की जैन मुनि व अनुयायियों ने विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद आचार्य वसुनंदी मुनिराज ने कथा के दौरान कहा कि यहां पर भगवान संभव नाथ ने जन्म लिया था। इसलिए यह धरती नमन योग्य है। यहां के कण-कण में भगवान संभव नाथ के चरण रज विद्यमान हैं।
उन्होंने कहा कि मुक्ति महल में प्रवेश करने का मुख्य द्वार आचार है। सभी मानवों में ज्ञानी मानव श्रेष्ठ होता है वहीं, सभी ज्ञानियों में आचारवान श्रमण श्रेष्ठ होता है। विचार की जन्मभूमि आचार है। राष्ट्र समाज एवं व्यक्ति के सर्वांगीण उन्नति का मूल आधार आचार है। सदाचार एक ऐसा सार्वभौमिक तत्व है कि जिसे, देश व काल की सीमा में बांधा नहीं जा सकता है। दिगंबर जैन मंदिर श्रावस्ती के अध्यक्ष संजीव कुमार जैन ने कहा कि आचार्य मुनिराज श्रवण परंपरा के वह नक्षत्र हैं जो सदैव धरा को प्रकाशित कर रहे हैं।
इस दौरान जयपुर के राजेंद्र जैन व महेंद्र जैन ने भी लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर नेपाल राष्ट्र सहित गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, उत्तरांचल, राजस्थान आदि स्थानों से जैन धर्म अनुयायियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राहुल जैन, पवन जैन, सुनील जैन, सुरेंद्र जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।