{"_id":"695b1d9a6835f3eb5c03040a","slug":"video-jhansi-residents-of-ward-60-are-troubled-by-broken-drains-and-accuse-municipal-officials-of-negligence-2026-01-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: टूटी नालियों से परेशान वार्ड 60 के लोग, निगम अधिकारियों पर लापरवाही के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: टूटी नालियों से परेशान वार्ड 60 के लोग, निगम अधिकारियों पर लापरवाही के लगाए आरोप
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 07:40 AM IST
वार्ड 60 की आबादी करीब 10 हजार है। यहां लक्ष्मणगंज, पुरानी पसरठ, पुरानी नझाई, सराफा बाजार, इतवारी गंज समेत कई मोहल्ले आते हैं। वार्ड में गोपाल नीखरा, पुरानी पसरठ, पुरानी नझाई में पानी की समस्या है। गर्मियों में लोग टैंकर के भरोसे रहते हैं। बताया गया कि समस्या को दूर करने के लिए वार्ड के इन तीनों मोहल्ले में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई गई है। मगर अभी पानी नहीं आ रहा है। दूसरी ओर पाइप लाइन डलने के बाद जगह-जगह सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। वार्ड में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए नगर निगम के सफाई कर्मी पहुंचते हैं। इसके बावजूद लोग जहां-तहां कचरा फेंककर गंदगी का ढेर लगा देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।