{"_id":"695a96b6b5c380292d0baa47","slug":"video-new-ganga-bridge-jammed-for-two-hours-ambulance-stuck-photo-number-one-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवीन गंगा पुल पर दो घंटे लगा जाम, फंसी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को दोपहर खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकलने और वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से नवीन गंगा पुल पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। राजधानी मार्ग तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस बीच एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही, जिसे पुलिस ने निकलवाया। वहीं, शाम को पुरानी बाजार रोड पर साप्ताहिक बाजार लगने के कारण एक घंटे तक जाम लगा रहा।
खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा रविवार दोपहर एक बजे पोनी रोड से राजधानी मार्ग नवीन गंगा पुल मोड़ से होते हुए आनंद घाट के लिए निकली। लौटते समय पोनी रोड की ओर गई, जिससे नवीन गंगा पुल से पोनी रोड तिराहा और राजधानी मार्ग तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रा निकलने के बाद जल्दी निकलने की होड़ में वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से शुक्लागंज व कानपुर की ओर से आने वाले वाहन नवीन गंगा पुल पर फंस गए और जाम लग गया। शुक्लागंज से कानपुर की ओर मरीज को लेकर जा रही एक प्राइवेट एंबुलेंस पुल पर जाम में पास फंस गई. जिसे पुलिस ने किसी तरह से निकलवाया। तीन बजे तक जाम लगा रहा। शाम चार से पांच के बीच पुरानी बाजार रेल गंगापुल के निकट लगने वाली साप्ताहिक बाजार में आने वाले लोगों के सड़क पर ही वाहन खड़े कर देने के कारण जाम लगा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।