{"_id":"695a411bf8761fb91807f691","slug":"video-short-circuit-caused-fire-at-service-center-and-general-store-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शॉर्ट सर्किट से एसबीआई सेवा केंद्र व जनरल स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शॉर्ट सर्किट से एसबीआई सेवा केंद्र व जनरल स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जला
कासगंज के सिढ़पुरा में पटियाली रोड स्थित एक दुकान में शनिवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में संचालित भारतीय स्टेट बैंक की मिनी शाखा और जनरल स्टोर का करीब 8.50 लाख रुपये का सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे दुकान स्वामी और पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पटियाली रोड निवासी अमित कुमार की ओम साईं इलेक्ट्रिकल्स एंड जनरल स्टोर के नाम से दुकान है, जिसमें वह एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र (मिनी बैंक) भी संचालित करते हैं। रविवार सुबह करीब पांच बजे जब पड़ोसी दुकानदार सुनील अपनी कचौड़ी की ठेल लगाने पहुंचे, तो उन्होंने दुकान के भीतर से धुएं का गुबार निकलते देखा। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने शटर के पास जाकर देखा तो अंदर आग की लपटें उठ रही थीं। सुनील ने तत्काल इसकी जानकारी नितिन कुमार को दी, जिन्होंने फोन कर दुकान स्वामी अमित को मौके पर बुलाया। दुकान का शटर खोलते ही आग की लपटें बाहर आने लगीं। स्थानीय लोगों और पड़ोसियों ने आनन-फानन में पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा काउंटर, नोट गिनने की मशीन, लैपटॉप, प्रिंटर, वाई-फाई और जीपी डिवाइस पूरी तरह जल चुके थे। इसके अलावा जनरल स्टोर और इलेक्ट्रिकल का सामान भी जल गया। दुकानदार अमित ने बताया कि इस अग्निकांड में उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। उनके अनुसार मिनी बैंक का करीब तीन लाख रुपये का सामान और जनरल स्टोर व इलेक्ट्रिकल का लगभग साढ़े पांच लाख रुपये का सामान जल गया है। कुल मिलाकर साढे़ आठ लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।