{"_id":"695a97a8ba5d7677320180f4","slug":"video-national-bravery-award-recipient-ajay-raj-honoured-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पीएम बाल वीरता पुरस्कार विजेता अजय राज को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पीएम बाल वीरता पुरस्कार विजेता अजय राज को किया सम्मानित
वीर एकलव्य सेवा संस्था की ओर से रविवार को आरवी अकादमी में तहसील बाह के गांव झरनापुरा निवासी अजय राज निषाद का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था ने अजय को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र, शैक्षणिक सामग्री और धनराशि से पुरस्कृत किया। हाल ही में उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने मगरमच्छ के हमले से अपने पिता की जान बचाई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती और वीर एकलव्य की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अजय की बहादुरी को सराहा और समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर विकास वर्मा, अवधेश मझवार, भूरी सिंह, हिम्मत सिंह, लाखन सिंह, प्रीतम सिंह, कुलदीप वर्मा, आशुतोष वर्मा, महेश चंद और मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।