Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Jhansi: Blankets distributed to newspaper distributors; Dr. Kusum Pandey said a mega health camp will be organized soon.
{"_id":"695b1a4379ae110e4502335c","slug":"video-jhansi-blankets-distributed-to-newspaper-distributors-dr-kusum-pandey-said-a-mega-health-camp-will-be-organized-soon-2026-01-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: हमराहियों को बांटे कंबल, डॉ. कुसुम पांडेय ने कहा जल्द होगा मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: हमराहियों को बांटे कंबल, डॉ. कुसुम पांडेय ने कहा जल्द होगा मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 08:27 AM IST
Link Copied
भीषण ठंड हो या बरसात हमराही (समाचार पत्र वितरक) प्रतिदिन अपना काम पूरी मेहनत से करते हैं। इन्हीं की बदौलत लोगों के घरों में सुबह अखबार पहुंचता है। अमर उजाला कार्यालय में रविवार को करीब 200 हमराहियों को कंबल वितरण कर ये बात वक्ताओं ने कही। बीजेपी महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरुआत अखबार से होती है। हमराही लोगों तक अखबार पहुंचाने का अहम माध्यम हैं। भाजपा के जिला महामंत्री अमित साहू ने कहा कि अखबार से रोज नई जानकारियां मिलती हैं। हमराहियों का इसमें बहुत योगदान है। इस दौरान संजीव अग्रवाल लाला, प्रियांशु डे, गोपाल द्विवेदी, सिद्धेश दुबे, तलविंदर सिंह, मुकुल द्विवेदी, अभिकर्ता पंकज राय आदि मौजूद रहे। वहीं, लायंस क्लब झांसी ग्रांड की ओर से भी हमराहियों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष एचपी वर्मा ने कहा कि उनका संगठन हमराहियों की होनहार बेटियों की पढ़ाई में भी हर संभव मदद करेगा। सीएमओ की पत्नी डॉ. कुसुम पांडेय ने कहा कि जल्द ही हमराहियों के लिए मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। ऑर्थोपेडिक, गायनी, फिजीशियन समेत विशेषज्ञ स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, सचिव अभिषेक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजेंद्र राय, डॉ. शार्दुल श्रीवास्तव, विशाल खरे, संजय अग्रवाल, चौहान सिंह यादव, डॉ. अनिल मिश्रा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।