{"_id":"6960ceedff62219fb30fae73","slug":"video-una-dense-fog-continues-to-wreak-havoc-in-the-plains-disrupting-daily-life-2026-01-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: मैदानी इलाकों में धुंध का कहर जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: मैदानी इलाकों में धुंध का कहर जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त
मैदानी इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही घनी धुंध का प्रकोप देखने को मिला। आलम यह रहा कि सुबह के समय दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। धुंध इतनी अधिक थी कि सड़कों पर 5 से 10 मीटर तक ही दिखाई दे रहा था, जिसके चलते लोगों को रोजमर्रा के कार्यों पर जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घनी धुंध के कारण वाहन चालकों को दिन में ही गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। कई स्थानों पर रफ्तार बेहद धीमी रही, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका के चलते लोग अतिरिक्त सावधानी बरतते नजर आए। हाईवे और संपर्क सड़कों पर भी वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। सुबह-सुबह बाजार खोलने वाले दुकानदार भी कड़ाके की ठंड से परेशान दिखे। सर्द हवाओं और धुंध के बीच दुकानदारों को अंगीठी जलाकर आग सेंकने को मजबूर होना पड़ा। ठंड और नमी के कारण बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही भी कम रही। आज कई दिनों के बाद स्कूल खुलने से बच्चों और अभिभावकों की मुश्किलें और बढ़ गईं। भीषण ठंड और घनी धुंध के बीच छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल भेजना अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बना रहा। ठंड से बचाव के लिए बच्चे भारी ऊनी कपड़ों में स्कूल जाते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मैदानी इलाकों में धुंध और ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की अपील की है। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।