{"_id":"68ac37ec665c0c266504fd67","slug":"video-una-electricity-workers-remained-steadfast-in-heavy-rain-restored-supply-in-section-kotla-2025-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: भारी बारिश में डटे रहे बिजली कर्मचारी, सेक्शन कोटला में बहाल की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: भारी बारिश में डटे रहे बिजली कर्मचारी, सेक्शन कोटला में बहाल की आपूर्ति
उपमंडल अंब के तहत सेक्शन कोटला में भारी बारिश और आपदा जैसे हालातों के बीच भी बिजली विभाग के कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मजबूती से डटे रहे। लाइनमैन रामपाल, संजय कुमार और टीएलएम शिव कुमार लगातार दिन-रात क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। सेक्शन कोटला का कार्यक्षेत्र बहुत बड़ा है, जिसमें त्याई पंचायत, रपोह मिसरा पंचायत, आधी ज्वार पंचायत, मैड़ी, पोलियां परोहतां, पंगलू और सिकरा के परों का कुछ हिस्सा शामिल है। इस क्षेत्र में कुल 30 ट्रांसफार्मर हैं और साथ ही 33 केवी सब स्टेशन कोटला भी इसी सेक्शन के अधीन आता है। इन सबकी देखरेख की जिम्मेदारी मात्र तीन कर्मचारियों पर ही है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह पेड़ गिरने, लाइन टूटने और ट्रांसफार्मर खराब होने जैसी समस्याएँ सामने आती रहीं, लेकिन इन कर्मचारियों ने जोखिम उठाकर हर समस्या का समाधान किया। कई बार इन्हें गहरे पानी और दलदल में उतरकर काम करना पड़ा, तो कभी तेज बारिश और अंधेरे में तार जोड़ने पड़े। इसके बावजूद कर्मचारियों ने अपने फर्ज से मुंह नहीं मोड़ा। इधर, ग्रामीणों ने भी कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की खुलकर तारीफ की। गांव त्याई के निवासी अशोक कुमार ने कहा कि “भारी बारिश और तूफान के बीच जब हर कोई घरों में दुबका हुआ था, तब ये कर्मचारी जान जोखिम में डालकर बिजली बहाली के लिए जुटे हुए थे। ये काबिले-तारीफ़ है।”वहीं चक्सारायें से समाजसेवी करण सिंह ने कहा कि “इन कर्मचारियों की मेहनत की वजह से ही अंधेरे में डूबा इलाका जल्द रोशनी से भर जाता है। हम विभाग से अनुरोध करते हैं कि इनको उचित संसाधन और स्टाफ उपलब्ध कराया जाए।” त्याई पंचायत से ब्लॉक समिति सदस्य नरेश कुमारी ने भी कहा कि “ये कर्मचारी दिन-रात बिना थके काम करते हैं। कई बार हमें लगता है कि इनकी मेहनत के कारण ही गांवों में जीवन पटरी पर चलता है।”स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि ऐसे समर्पित कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया जाए और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उनकी जिम्मेदारियों का बोझ हल्का हो सके। कनिष्ठ अभियंता अजय कौंडल ने कहा कि “कर्मचारियों की भारी कमी के बावजूद ये तीनों कर्मचारी पूरी निष्ठा और सेवा भाव से काम कर रहे हैं। हमने सरकार से मांग की है कि सेक्शन कोटला में 30 ट्रांसफार्मरों और 33 केवी सब स्टेशन की देखभाल के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तुरंत तैनाती की जाए, ताकि लोगों को और बेहतर सुविधा मिल सके।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।