सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   City & states ›   Nikki Murder Case: What did Nikki tell her mother about Vipin Bhati

Nikki Murder Case: विपिन भाटी को लेकर निक्की ने मां से क्या बताया था?

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सत्यम दुबे Updated Mon, 25 Aug 2025 03:50 AM IST
Nikki Murder Case: What did Nikki tell her mother about Vipin Bhati
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में बुटीक संचालिका पत्नी को जिंदा जलाने का आरोपी पति विपिन भाटी को लेकर निक्की ने अपनी मां से बात की थी। बेटी से बात को लेकर मां ने कहा कि ससुराल वाले दहेज में वाहन और नकदी की मांग करते थे और मेरी बेटी के साथ मारपीट करते थे। उसका पति मेरी बेटी के साथ-साथ हमारे साथ भी दुर्व्यवहार करता था। हम आरोपी के लिए मौत की सजा चाहते हैं।

आपको बता दें कि पत्नी को जिंदा जलाने का आरोपी पति विपिन भाटी रविवार को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। कासना कोतवाली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर ज्वलनशील पदार्थ (थिनर) बरामद करने के लिए सिरसा गांव गई थी। घायल विपिन को देखने पहुंची उसकी मां और मामले की आरोपी दया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अदालत से विपिन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया, सिरसा चौराहे के पास आरोपी विपिन दरोगा की पिस्तौल छीनकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो उसने गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को पहले डाढ़ा सीएचसी और फिर कासना के राजकीय आर्युविज्ञान संस्थान (जिम्स) में भर्ती कराया गया। मौके से ज्वलनशील पदार्थ की एक छोटी बोतल, दरोगा से छीनी गई पिस्टल बरामद की गई है।

इससे पहले, पुलिस ने मुखबिर और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सूचना पर आरोपी विपिन भाटी को गिरफ्तार किया था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस आरोपी से ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी कराने के लिए उसे सिरसा गांव के पास एक खेत के पास लेकर पहुंची थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने घटना के बाद एक छोटी बोतल में वहां पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ज्वलनशील पदार्थ ढूंढ रही थी। तभी आरोपी ने जिम्स चौकी इंचार्ज दरोगा वरुण की पिस्तौल निकालकर दो राउंड फायरिंग कर दी और भाग निकला। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पैर में गोली लगने के बाद आरोपी वहीं गिर गया। पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मर्चेंट चैंबर सभागार में तीज महोत्सव का आयोजन हुआ

24 Aug 2025

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया शहर स्वच्छता अभियान 2025 का शुभारंभ

24 Aug 2025

दिल्ली विधानसभा में दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर कॉन्फ्रेंस में दिन भर क्या जानें

24 Aug 2025

पशु छूटने पर पशुपालक काे पीटा, छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

24 Aug 2025

Ujjain News: नीलगाय के आने से प्रसूता को ले जा रही एंबुलेंस पलटी, गाड़ी में ही कराना पड़ी डिलीवरी

24 Aug 2025
विज्ञापन

बिल्हौर में मोबाइल सर्वे इंजीनियरों को चोर समझ ग्रामीणों ने की मारपीट

24 Aug 2025

Karauli News: मूसलाधार बारिश से करणपुर क्षेत्र के 50 गांवों का टूटा संपर्क, हजारों लोगों का आवागमन ठप

24 Aug 2025
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन भवन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा तीज उत्सव

24 Aug 2025

फरीदाबाद में प्याली चौक से हार्डवेयर चौक तक बनेगी सर्विस लाइन

24 Aug 2025

Anuppur News: दो दिनों की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, बेलगांव और कठना नदी का पुल भी जलमग्न

24 Aug 2025

Chamoli: भारी बारिश का येलो अलर्ट, पुलिस लाउडस्पीकर से कर रही लोगों को अलर्ट

24 Aug 2025

Rewa News: हथकड़ी लगे आरोपियों ने थाने के अंदर बनाई रील, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

24 Aug 2025

आरपीएस सवाना क्यूआरटी टीम के बाउंसरों और मॉल के बाउंसरों के बीच मारपीट

24 Aug 2025

Sirohi News: पानी के तेज बहाव में रपट पार करने के प्रयास में बहा ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोगों ने चालक को बचाया

24 Aug 2025

Tikamgarh News: पॉलिथीन लगाकर हुआ अंतिम संस्कार, कलेक्टर ने लिया मामले को संज्ञान में

24 Aug 2025

कई मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने की प्रेस कांफ्रेंस, सरकार पर लगाए आरोप

24 Aug 2025

भारत के इसरो रोबोटिक्स चैलेंज में शारदा विश्वविद्यालय का दूसरा स्थान, राष्ट्रपति से मिल चुका है पुरस्कार

24 Aug 2025

बेसमेंट में जलभराव से बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग, जानें क्या बोले- आम्रपाली इंचांटे के निवासी

24 Aug 2025

बालोद में बिहार से पकड़ा गया साइबर ठग, व्यापारी से की थी सवा दो लाख की ठगी

24 Aug 2025

विधायक गुरु खुशवंत साहेब का कैबिनेट मंत्री बनने के बाद आज प्रथम नगर आगमन हुआ

Karauli News: धराली में शहीद हुए अग्निवीर अजीत को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, अमर रहे के लगाए नारे

24 Aug 2025

संकट मोचन धाम में श्रद्धांजलि सभा व काव्योत्सव का आयोजन

24 Aug 2025

Morena News: पुराने लेन-देन विवाद में खूनी खेल, गोलियों की तड़तड़ाहट और लाठी-डंडों से हुए हमले

24 Aug 2025

उत्तराखंड जल संस्थान के कर्मचारियों ने किया अंदोलन का एलान, प्रेसवार्ता में दी जानकारी

24 Aug 2025

VIDEO: इंदिरा नगर में घर में मिली मां-बेटे की लाश, पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की

24 Aug 2025

वहशी निकले पोते: बेरहमी से की दादी की हत्या, 12 से ज्यादा वार किए; मासूम बनकर कत्ल की रिपोर्ट लिखाने भी पहुंचे

24 Aug 2025

कोरबा में खरगोश का शिकार कर बैठा था 10 फिट का अजगर, पूजा पाठ कर किया गया अंतिम संस्कार

24 Aug 2025

जान जोखिम में डाल पटरी पर लेटकर युवक ने बनाया वीडियो

24 Aug 2025

मानव रचना खेल अकादमी में आख़िरी दिन टेबल टेनिस और बैडमिंटन के विभिन्न मुकाबलों का आयोजन

24 Aug 2025

गोरखाली महिला हरतालिका तीज उत्सव...कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

24 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed