{"_id":"6982f6201a7d2019d10450d1","slug":"video-una-indian-womens-cricket-team-captain-harmanpreet-kaur-visited-the-temple-of-maa-chintpurni-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हिमाचल प्रदेश स्थित शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के पावन दरबार में पहुंचकर माथा टेका और मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के पुजारी राजेश कालिया ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। पूजा के बाद हरमनप्रीत कौर ने मां चिंतपूर्णी से देश, टीम और स्वयं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मीडिया से बातचीत करते हुए हरमनप्रीत कौर ने कहा कि महिला क्रिकेट टीम द्वारा विश्व कप जीतना उनकी जिंदगी का सबसे यादगार और गर्व का क्षण रहेगा। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से न केवल महिला क्रिकेट को पहचान मिली, बल्कि पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।कोई काम मुश्किल नहीं होता, बस उसके लिए सच्ची मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है,” ऐसा संदेश उन्होंने युवाओं को दिया।हरमनप्रीत कौर के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर कई श्रद्धालुओं ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और उन्हें शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान को अपने बीच पाकर गर्व महसूस किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।